हापुड़।
रेलवे ट्रैकों पर चल रहे तकनीकी कार्यों का असर ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर बैठना पड़ा।
इसके अलावा प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस भी लगभग 2 घंटे 30 मिनट देरी से पहुंची। वहीं बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 53 मिनट लेट रही।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुछ स्टेशनों पर मरम्मत और विकास कार्य जारी हैं। इसी कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है और गाड़ियां पहले ही स्टेशनों से देरी से रवाना हो रही हैं।





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin