Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

महिला ने लगाया धोखाधड़ी से प्लॉट का बैनामा कराने का आरोप, एसपी से की शिकायत


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया की सैफी कॉलोनी निवासी एक महिला ने दंपती पर धोखाधड़ी कर प्लॉट का गलत तरीके से बैनामा कराने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला नफीसा का आरोप है कि उन्होंने गांव बहादुरगढ़ में एक प्लॉट विधिवत बैनामा के जरिए खरीदा था, जबकि उससे सटे दूसरे प्लॉट का भुगतान कर नोटरी शपथपत्र तैयार कराया गया था। कुछ समय बाद गांव के एक दंपती ने उनसे जमीन खरीदने की बात की। महिला का कहना है कि केवल 115 वर्ग गज जमीन बेचने की सहमति बनी थी।

पीड़िता के अनुसार बैनामा प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने कथित रूप से धोखाधड़ी कर 162 वर्ग गज जमीन अपने नाम करा ली। इतना ही नहीं, 115 वर्ग गज के भुगतान के लिए दिया गया चेक भी बहाने से वापस ले लिया गया।

महिला का आरोप है कि जब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में बहादुरगढ़ थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामले में सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।