Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रिचार्ज खत्म होने पर नहीं कट रही बिजली, उपभोक्ताओं को राहत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में स्मार्ट मीटर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब रिचार्ज समाप्त होने के बाद भी बिजली सप्लाई बंद नहीं हो रही, जिससे लोगों की परेशानियां कम हुई हैं। जिले में करीब 18 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड प्रणाली में बदले गए थे।

पहले उपभोक्ताओं को बिजली चालू रखने के लिए समय-समय पर रिचार्ज कराना जरूरी होता था। रिचार्ज खत्म होते ही सप्लाई बंद हो जाती थी, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी थी। लगातार विरोध और शिकायतों के चलते बिजली विभाग के कार्यालयों में रोजाना भीड़ लग रही थी।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा प्रीपेड व्यवस्था को अनिवार्य न करने की घोषणा के बाद स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि अभी शासन स्तर से कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल रिचार्ज खत्म होने पर बिजली नहीं काटी जा रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है और विभागीय कार्यालयों में शिकायत करने वालों की संख्या भी कम हो गई है।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में अब नए कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे, लेकिन वे पोस्टपेड प्रणाली पर आधारित होंगे।

आज दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

ओवरहेड लाइन को भूमिगत करने के कार्य के चलते शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक संबंधित बिजलीघर बंद रहेगा। अवर अभियंता प्रमोद कुमार के अनुसार इस दौरान दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खड़खड़ी, रजपुरा, सूदना, मुरादपुर निजामसर और असरा क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।