हापुड़।
रेलवे ट्रैकों पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अवध असम, पद्मावत और नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से पहुंची। वहीं डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे विलंबित रही।
प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई, जबकि प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट रही। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन भी करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं।
इसके अलावा राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तथा लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट रहीं। कासगंज से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी एक घंटे विलंब से चली।
अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, सहरसा से आनंद विहार जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन और जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस भी देरी से पहुंचीं।
ट्रेनों के लगातार विलंबित संचालन से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कई ट्रेनें पहले से ही पीछे के स्टेशनों से देरी से चल रही हैं, जिसका असर आगे के संचालन पर पड़ रहा है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin