गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में बुधवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी लोकेश, विवेक और मोंटी खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
युवकों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज करने से मना किया, लेकिन बात बढ़ती चली गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और फिर लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल पक्ष के लोग बाद में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin