Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा में चोर सक्रिय, घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़/पिलखुवा। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरियां निकालकर फरार हो गए। सुबह जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी नावेद आलम सोमवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। घर के बाहर उनके तीन ट्रैक्टर खड़े थे। इसी दौरान देर रात चोर वहां पहुंचे और दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो ट्रैक्टरों की स्थिति देखकर घटना का पता चला।

चोरी की वारदात सामने आने के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

सूचना मिलने के बाद पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी ने क्या कहा

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।