हापुड़।
बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने नगला गंदू गांव में दो मकानों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की 2.01 लाख रुपये से अधिक की नकदी, तीन अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ईको कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार आरोपितों के विरुद्ध हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ जनपदों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर और हत्या जैसे गंभीर मामलों के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नगला गंदू चेक पोस्ट के निकट घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने गांव नगला गंदू में 16-17 मई की रात दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विनय निवासी विजय नगर, थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, दिनेश निवासी हैदरनगर तथा पुष्पेंद्र निवासी हैदरनगर, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 2 लाख 1 हजार 200 रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा तीन अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई ईको कार भी जब्त की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
.jpg)









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin