Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

संस्कृति नहीं, जनभागीदारी से सफल होगा पर्यावरण महाअभियान; हापुड़ को मिले 1.95 लाख पौधारोपण का लक्ष्य : के.पी. मलिक

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में चलाए जाने वाले वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के.पी. मलिक ने हापुड़ पहुंचकर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
 
                                        

हापुड़ आगमन पर प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह ने छिजारसी स्थित पुराने टोल प्लाजा पर मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जनसहभागिता भी उतनी ही जरूरी है। 


उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत हापुड़ जनपद को 1 लाख 95 हजार पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था करें।


बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर जलवायु और सुरक्षित भविष्य देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी हैं। उन्होंने अधिकारियों से पौधारोपण को औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए इसे जनसहभागिता से जोड़ने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की। 


बैठक के उपरांत राज्य मंत्री के.पी. मलिक ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में महोगनी के पौधे का रोपण किया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।