हापुड़।
रफीकनगर क्षेत्र में तीन दिन के भीतर दूसरी बार 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ईद के दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
बुलंदशहर रोड स्थित रफीकनगर में तीन दिन पहले भी 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उस समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद बुधवार को ट्रांसफार्मर बदलवाया गया, लेकिन अगले ही दिन नया ट्रांसफार्मर भी फुंक गया।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण ईद के मौके पर बिजली कटौती से लोगों में खासा रोष देखने को मिला। लोगों का कहना था कि त्योहार के दिन बिजली न होने से उन्हें गर्मी और पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
वहीं न्यू शिवपुरी क्षेत्र में भी बिजली लाइन के तार जलने से आपूर्ति प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को नई लाइन डालने का कार्य किया गया, जिसके चलते दिनभर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रही।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। विभाग द्वारा जल्द स्थायी समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin