हापुड़।
जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव में खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई।
जिलाधिकारी ने नजारत अनुभाग, अभियोजन कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, सीआरए सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान नजारत नाजिर को तत्काल सभी कार्यालयों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में शासनादेशों का अद्यतन रिकॉर्ड नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अभिलेखों को समय से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव और समय-समय पर उनका अद्यतन किया जाना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह क्रियाशील एवं दुरुस्त रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin