हापुड़।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। ग्राम फगोता से करनपुर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग पर 15.23 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। सड़क कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अतुल सिसोदिया ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब सड़क के दुरुस्त होने से आवागमन सुगम होगा और गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी सुविधाओं के समान अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी सशक्त करती हैं।
शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin