Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

विधानसभा 58 धौलाना में मतदाता फार्मों के लिए विशेष अभियान


धौलाना विधानसभा क्षेत्र संख्या 58 में शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को मतदाता सूची से संबंधित फार्म 6, 7 व 8 प्राप्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर बूथ दिवस के अवसर पर उपस्थित रहे और पात्र मतदाताओं से फार्म एकत्र किए।

विशेष बूथ दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी धौलाना श्री मनोज कुमार सिंह ने राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुआ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से फार्म 6, 7 व 8 की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के फार्म भरवाए जाएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर सुपरवाइजर सुशील तोमर एवं ओमवीर सिंह सहित बीएलओ दीपशिखा, अनुराधा, शिखा, संदीप, कुलदीप, अनिकेत चौरसिया, पप्पी रानी, कुसुम रानी, सुषमा, दीपक कटारिया, बबीता, पदाभित महेश चंद्र, अरविंद कुमार समेत समस्त बीएलओ उपस्थित रहे।