हापुड़।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 (01 जनवरी से 31 जनवरी) के समापन अवसर पर 31 जनवरी को एसएसवी इंटर कालेज में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) छवि सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी यातायात हापुड़ राहुल यादव, यातायात निरीक्षक नरेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
समारोह में एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग, एनसीसी कमांडेंट कपिल बिसला के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स, एनएचएआई छिजारसी टोल प्लाजा के मैनेजर अनिल कुमार शर्मा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रमेश कुमार चौबे ने पूरे माह चलाए गए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। छवि सिंह चौहान ने 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को परिवहन विभाग से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं जैसे लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने की सुविधा और कैशलेस उपचार संबंधी जागरूकता के बारे में बताया। क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव ने आमजन को बताया कि हापुड़ जिले में ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बाइक चालक एवं पीछे बैठे लोगों को हेलमेट पहनने और स्टंट न करने की कड़ाई से अपील की। एनसीसी कमांडेंट कपिल बिसला ने छात्रों और स्काउट गाइड को सड़क पर अनुशासन का महत्व समझाया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली।
ट्रैफिक प्रभारी नरेश कुमार की सख्त कार्रवाई के आंकड़े
रोंग साइड चालान – 355
तीन सवारी चालान – 495
बिना हेलमेट चालान – 5526
नो पार्किंग चालान – 1148
स्कूलों में जागरूकता अभियान – 20
वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर – 2000
जागरूकता पंपलेट वितरण – 1500
यात्रियों को यातायात नियमों की जानकारी – 10,000
कुल चालान/कार्यवाही – 11,740
समारोह ने नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमों का पालन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हापुड़ पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जारी सख्त प्रवर्तन से जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और आमजन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin