Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

धौलाना में बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही, करोड़ों की बकाया वसूली तेज


HALCHAL INDIA NEWS

धौलाना क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा बकायदारों के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। बिजली विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बिजली बिल वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान 5 किलोवाट से अधिक भार का उपयोग करने वाले करीब 49 बड़े बकायदार चिन्हित किए गए, जिन पर विभाग का लगभग 2 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया था।


अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने डोर-टू-डोर पहुंचकर बकायदार उपभोक्ताओं से संपर्क किया और मौके पर ही ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा कराए। विभागीय सूत्रों के अनुसार 31 जनवरी तक बिजली विभाग करोड़ों रुपये की बकाया राशि की वसूली कर चुका है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

विद्युत विभाग के अवर अभियंता कुंवर पाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और बकायदार उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही है। अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है, जहां बकायदार उपभोक्ता मौके पर ही अपना बकाया भुगतान कर रहे हैं।


धौलाना विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता के अनुसार अब तक करोड़ों रुपये का बिजली बिल जमा कराया जा चुका है। विभाग का उद्देश्य राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। भविष्य में भी ऐसे चेकिंग व वसूली अभियान जारी रहेंगे, जिससे बकायदारों में हड़कंप बना हुआ है।