Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

अवैध कटान पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 210 किलो मांस के साथ आरोपी दबोचा



HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। अवैध पशु कटान के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। ग्राम सरूरपुर में की गई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मौके से भैंस प्रजाति का भारी मात्रा में मांस, अवशेष और कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके पर पहुंचते ही अवैध कटान की पुष्टि होने पर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान करीब 210 किलोग्राम भैंस प्रजाति का मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिलाल पुत्र साबुद्दीन उर्फ साबू निवासी ग्राम सरूरपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।