Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सरस्वती कॉलेज का वार्षिक दिवस बना गौरव और प्रतिभा का उत्सव, मेधावियों को मिले सम्मान



HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग और सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी का संयुक्त वार्षिक दिवस 2026 संस्थान परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का सशक्त मंच बनकर उभरा, जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्थान की उपलब्धियां और दूरदर्शी नेतृत्व की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता संस्थान की उपाध्यक्ष रम्या रामचंद्रन ने की, जबकि मुख्य अतिथि धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर रहे। विशिष्ट अतिथियों में SIMS के डीन व प्रिंसिपल बरखा गुप्ता, जनरल मैनेजर एन. वर्धराजन, निदेशक रघुवर दत्त, SCON के वाइस प्रिंसिपल प्रो. केतन शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. आर. मनोहरि शिवकुमार, सीनियर एडवाइजर डॉ. आर. के. सहगल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मेजर जनरल डॉ. सी. एस. अहलुवालिया और SCOP के प्रिंसिपल डॉ. नितिन कुमार शामिल रहे।


स्वागत भाषण में डॉ. नितिन कुमार ने संस्थान की शैक्षणिक प्रगति, शोध गतिविधियों, अवसंरचना विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। संस्थापक एवं चेयरमैन जे. रामचंद्रन ने स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित रहते हुए भी संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक दायित्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में रम्या रामचंद्रन ने भविष्य की शैक्षणिक रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मूल्य आधारित शिक्षा, तकनीकी नवाचार और कौशल विकास पर जोर दिया। मुख्य अतिथि धर्मेश सिंह तोमर ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारण, नवाचार को अपनाने और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा। नर्सिंग के 32 और पैरामेडिकल के 6 विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रवीणता पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि नर्सिंग और फार्मेसी के कुल 22 विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए। मेधावियों के सम्मान पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिए। भूमि के एकल नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं माधव और गौरांग की युगल प्रस्तुति को खूब सराहा गया। वंशिका और गौरवी की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को नई ऊंचाई दी।


कार्यक्रम का संचालन प्रिया मोल और मनीष साम्याल ने किया। आयोजन की सफलता में डॉ. नितिन कुमार, प्रो. केतन शर्मा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. निधि त्यागी, डॉ. रश्मि शर्मा, सुश्री नेहा, डॉ. सुप्रिया मैती, दीपेश प्रजापति, विशाल कुमार, योगेश कुमार, मोहम्मद खुर्शीद, प्रशांत सरस्वत और अजय कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रो. केतन शर्मा ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग और सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी का संयुक्त वार्षिक दिवस 2026 शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थागत एकता और भविष्य के प्रति मजबूत संकल्प का प्रतीक बनकर यादगार बन गया।