Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ऑपरेशन शस्त्र में हापुड़ नगर पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पब्लिक स्कूल के गेट नंबर दो के सामने चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है। 

थाना प्रभारी के अनुसार जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ। इसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर थाना लाया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लविश सक्सैना पुत्र प्रदीप सक्सैना निवासी मोहल्ला नवीकरीम, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।