HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शब-ए-बारात के त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज स्तर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हापुड़ जनपद को भी इस सुरक्षा योजना में विशेष रूप से शामिल करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। रेंज में कुल 26 राजपत्रित अधिकारियों सहित 1503 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। वहीं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 23 जोन, 79 सेक्टर और 35 क्यूआरटी का गठन किया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि शब-ए-बारात का पर्व तीन फरवरी को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर हापुड़ सहित सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हापुड़ जनपद में तीन जोन, दस सेक्टर और तीन क्यूआरटी तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
रेंज में प्रस्तावित कुल 60 मजलिस और जलसों में हापुड़ जनपद में चार कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हापुड़ में चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर लगातार पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही विभिन्न विभागों, धर्मगुरुओं, शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों और आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर लिया गया है। मेरठ रेंज में कुल 194 गोष्ठियां आयोजित कर लोगों से सहयोग की अपील की गई है। हापुड़ में भी स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें कर आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
डीआईजी मेरठ रेंज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे त्योहार रजिस्टरों को अद्यतन रखें, पूर्व में विवादित रहे स्थानों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतें और ड्रोन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर नजर बनाए रखें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली सूचना को समय रहते रोका जा सके।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin