Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

जानलेवा हमले के दो आरोपी पुलिस ने दबोचे

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

ग्राम चॉदनेर में जितेंद्र पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नामित व वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मलिकपुर, तहसील हसनपुर, जनपद अमरोहा स्थित एक फार्म से दबोचा।


थाना प्रभारी के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में थाना बहादुरगढ़ पर पंजीकृत मुकदमा बीएनएस में नामित दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंकुश पुत्र सतपाल और सतपाल पुत्र शिवचरण, दोनों निवासी ग्राम चॉदनेर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदल रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।