Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा समेत गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना धौलाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2026 को आरोपी ने नाबालिग बच्ची को अपने मकान में खींचकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना धौलाना पर तत्काल मुकदमा बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम पिपलेड़ा से भुडगढ़ी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध को रोका। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदिल पुत्र जाकिर निवासी मिर्जापुर, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद तथा वर्तमान पता साई सिटी कॉलोनी, ग्राम पिपलेड़ा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।