HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
संपत्ति के बैनामे में धोखाधड़ी रोकने के लिए निबंधन विभाग 1 फरवरी से आधार कार्ड सत्यापन लागू करने जा रहा है। रजिस्ट्री के समय खरीदार, विक्रेता और गवाहों के आधार नंबर मौके पर जांचे जाएंगे। इसके लिए जिले के सभी उप-निबंधक कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
अब तक बैनामे के लिए केवल आधार की फोटोकॉपी पर्याप्त मानी जाती थी, जिससे फर्जी पहचान से जमीन बेचने का जोखिम रहता था। नए सिस्टम में निबंधन पोर्टल को UIDAI के केंद्रीय सर्वर से जोड़ा गया है। जब पक्षकार मशीन पर अंगूठा लगाएंगे, उनकी पहचान तुरंत केंद्रीय सर्वर से सत्यापित होगी। पहचान सही पाए जाने पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
अगर किसी बुजुर्ग या ऐसे व्यक्ति के उंगलियों के निशान नहीं मिलते, तो उनके लिए चेहरे की पहचान या मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP उपयोग किया जा सकेगा।
उप निबंधक हिमांशु चंद्रा ने बताया कि अब गवाहों की पहचान भी आधार से सुनिश्चित हो जाएगी, जिससे फर्जीवाड़े की संभावना बहुत कम हो जाएगी।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin