Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

खुले नाले बने खतरा, प्रशासन की लापरवाही बरकरार

HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। शहर में कई खुले नाले लंबे समय से हादसों का खतरा बने हुए हैं, लेकिन नगर पालिका अभी तक उन्हें ढकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है। राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये नाले जोखिम पैदा कर रहे हैं।

करीब डेढ़ साल पहले मोहल्ला राजीव नगर में तेज बारिश के दौरान तीन साल के संजय का खुले नाले में गिरकर लापता हो जाने का मामला सामने आया था। इसके बावजूद प्रशासन ने इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए।

नगर के कई व्यस्त मार्गों पर नालों को अब तक ढकने का काम अधूरा है। तहसील मार्ग से राजीव नगर जाने वाला नाला और हाईवे के स्याना चौराहा तथा बदरखा के पास सर्विस रोड पर कई नालों की पटिया गायब है। रात के समय ये जगहें राहगीरों के लिए खासतौर पर खतरनाक हैं।

एसडीएम श्रीराम सिंह ने कहा कि संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर जल्द ही सभी खुले नालों को ढकवाया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार के हादसे की संभावना खत्म हो सके।