HALCHAL INDIA NEWS
धौलाना। थाना क्षेत्र के देहरा गांव में शुक्रवार को 16 साल की किशोरी बंदरों के हमले के दौरान छत से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, कक्षा दस की छात्रा सना दोपहर अपने घर की छत पर थी। अचानक आसपास मौजूद बंदरों ने उस पर हमला किया। बचते-बचाते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पहली मंजिल से नीचे गिर पड़ी। हादसे में उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत किशोरी को धौलाना अस्पताल में भर्ती कराया।
वन अधिकारी मुकेश कांडपाल ने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने बंदरों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी है। निर्देश मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin