HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित किठौर फ्लाईओवर के पास शुक्रवार दोपहर बाइक अचानक सड़क पर आए कुत्ते से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
घायलों में जिला अमरोहा के शाहबाजपुर निवासी विनोद और उनके साथी घनश्याम शामिल हैं। बाइक टकराने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए। मौके पर कुत्ता भी मर गया।
हाईवे पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 1033 हेल्पलाइन पर सूचना दी। थोड़ी देर में पहुंची एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin