HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपनी भाषाई दक्षता, समझ और अभिव्यक्ति कौशल का शानदार परिचय देते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ का प्रदर्शन करते हुए कक्षा एक की तुशिका मुद्गल, कक्षा दो से मरियम, अवान ध्रुवांश व कुलश्रेष्ठ, कक्षा तीन की इनाया, कक्षा चार के मोहम्मद अरशद और कक्षा पांच के सजल त्यागी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं कक्षा दो की गौरांशी, अबुबकर और दक्ष ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा यशिका व शौर्य (कक्षा एक) तथा अथर्व कुमार, नवेश, फैज, मानवी शर्मा, देवांश चौधरी, आराध्या, लिबा, गुरमन और आदित्य बाना ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के डॉ. आयुष सिंघल एवं डॉ. रोहन सिंघल ने सभी विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ मातृभाषा के प्रति सम्मान और रुचि भी विकसित करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने हिंदी ओलंपियाड समन्वयक रुचिका खुराना को उनकी उत्कृष्ट गाइडेंस और समर्पित प्रयासों के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin