हापुड़।
शुक्रवार को दिनभर साफ मौसम और हल्की धूप ने ठंड में राहत दी। हवा की गति धीमी होने से लोगों को मौसम थोड़ा सुहावना लगा। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को मौसम बदल सकता है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
जनवरी के अंतिम हफ्ते में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी आकाश में बादल छा जाते हैं तो कभी धूप खिलती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है और रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin