पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना पुलिस टीम मुदाफरा से कोटा हरनाथपुर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल उर्फ छोटू पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम हरनाथपुर कोटा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin