HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गुरुवार की शुरुआत ठंड और गलन के साथ हुई। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और धुंध के कारण दृश्यता कम रही। शीतलहर चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और दोपहर तक धूप नहीं निकल सकी।
करीब दोपहर के बाद बादल और धुंध कम हुए, जिसके चलते सूर्य की किरणें नजर आईं और मौसम में कुछ नरमी आई। हालांकि दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे धूप में भी सर्दी का एहसास बना रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा। हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही और नमी का स्तर लगभग 78 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम फिर करवट ले सकता है। सुबह के समय कोहरा छाने और दिनभर बादल बने रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin