हापुड़।
बुलंदशहर से तिलक ब्रिज तक चलने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन के संचालन में गड़बड़ी आने से गुरुवार को यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हापुड़ सहित आसपास के इलाकों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी और व्यापार के लिए गाजियाबाद व दिल्ली की यात्रा करते हैं।
सुबह के समय अधिकतर यात्री इसी ट्रेन के माध्यम से सफर करते हैं, लेकिन गुरुवार को यह ट्रेन निर्धारित समय से लगभग एक घंटा 40 मिनट देर से स्टेशन पर पहुंची। लंबा इंतजार करने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई और कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन की देरी से रोजमर्रा का कार्यक्रम प्रभावित हुआ और कार्यालय जाने वालों को खास परेशानी झेलनी पड़ी।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin