गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई करीमपुर बम्बा पुलिया के पास की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने युवक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज पुत्र मुकानन्द निवासी ग्राम बिहूनी थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin