पिलखुवा। नगर पालिका द्वारा वार्ड संख्या 6 से 13 तक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन वार्डों में लगभग 30 सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये की लागत से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
इन कार्यों को 15वें वित्त आयोग, अवस्थापना निधि और राज्य वित्त योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। प्रस्तावित निर्माण से संबंधित मोहल्लों में रहने वाले करीब 10 हजार से अधिक लोगों को बेहतर सड़क और जलनिकासी की सुविधा मिल सकेगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin