HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
हाल ही में हुई बारिश और उसके बाद तापमान में आए उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिले में खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, सिरदर्द, पेट से जुड़ी बीमारियों और त्वचा रोगों के मामलों में तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को सरकारी अस्पतालों में 600 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार ठंडी हवाओं और बदलते मौसम के कारण लोगों को खांसी और सिरदर्द की शिकायत ज्यादा हो रही है। चिकित्सकों ने बताया कि लक्षणों को नजरअंदाज करने पर परेशानी बढ़ सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में मरीजों की संख्या में साफ इजाफा हुआ है। पहले प्रतिदिन 300 से 400 लोग खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आते थे, जो अब बढ़कर करीब 600 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पर्याप्त पानी पीने, ठंडी चीजों से दूरी बनाए रखने, मास्क का प्रयोग करने और धूल-धुएं से बचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यदि खांसी, तेज सिरदर्द या बुखार लंबे समय तक बना रहे तो तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लें और स्वयं दवा लेने से बचें।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin