HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
साफ मौसम के बावजूद रेल यातायात की स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। शुक्रवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई यात्री ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे विलंब से आई। वहीं लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस लगभग एक घंटा 40 मिनट लेट रही।
बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब दो घंटे बाद पहुंची। इसके अलावा बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस करीब एक घंटा 10 मिनट और सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
ट्रेनों की इस देरी से प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली और कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin