Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ढाई करोड़ रुपये से दो सड़कों का होगा विकास


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ जनपद में चीनी मिलों को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

पहला मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 334 से बछलौता नहर पटरी होते हुए ब्रजनाथपुर स्थित चीनी मिल तक जाएगा, जिस पर करीब 1.23 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं दूसरा मार्ग सिंभावली क्षेत्र में काकाठेर की मंढैया से लठीरा होते हुए मोहनवाली मंढैया तक बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 1.27 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह के अनुसार दोनों योजनाओं को मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।