HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद ने जल कर भुगतान न करने वाले बड़े बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। पालिका की जांच में सामने आया है कि नगर के 50 उपभोक्ताओं पर लगभग 14 लाख रुपये का जल कर अब भी बकाया है।
पालिका प्रशासन ने सभी चिन्हित बकायदारों को बकाया राशि जमा कराने की सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि राजस्व की भरपाई की जा सके।
जल कर विभाग की प्रभारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि यदि सूचना के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि जल कर वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
पालिका का कहना है कि समय पर जल कर जमा होना नगर की जल आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin