Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

छह गांवों में पानी निकासी सुधार के लिए नाले, 52.21 लाख रुपये की मंजूरी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

हापुड़ क्षेत्र के छह गांवों में जल निकासी की स्थिति सुधारने के लिए नए नालों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग के साथ-साथ विधायक निधि से कुल 52.21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

बीडीओ श्रुति सिंह ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न गांवों में नाले बनाए जाएंगे, जिनकी लागत और मार्ग इस प्रकार है:

  • पीरनगर सूदना: मूलराज त्यागी के पास से कन्नू त्यागी की ट्यूबवैल तक, 9.6 लाख रुपये।

  • सिरोधन: रिजवान मेवाती के प्लॉट से तालाब संख्या 614 तक, 9.9 लाख रुपये।

  • भर्मड़ा: नन्हे के खेत से तालाब तक, 7.4 लाख रुपये।

  • अयादनगर उत्तरी: रीता सिंह की फैक्टरी के कोने से पवन पंडित के खेत तक, 8.3 लाख रुपये।

  • अपादनगर दक्षिणी: स्कूल के पास से काली नदी की ओर, 9.9 लाख रुपये।

  • सिकंदरपुर काकोड़ी: रुडे के घर से उपकौली मार्ग तक, 7.11 लाख रुपये।

बीडीओ ने बताया कि इन नालों के निर्माण से गांवों में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी और पानी की निकासी में सुधार आएगा।