HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपेड़ा में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके ही घर के बाहर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू कश्यप पुत्र सलेक चंद के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
परिजनों के अनुसार सोनू शुक्रवार रात पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रातभर घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि सोनू शराब पीने का आदी था और कई बार अत्यधिक शराब का सेवन करता था।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अधिक शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने से वह घर के बाहर आया और वहीं गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने साक्ष्य एकत्र कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin