HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
यूपी बोर्ड की आगामी परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी विषयों के प्रश्नपत्र जिले को प्राप्त हो चुके हैं और उन्हें उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। प्रश्नपत्रों की निगरानी की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है।
परीक्षा से जुड़ी गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्ट्रांग रूम में चार अलग-अलग अलमारियों की व्यवस्था की गई है, जिन पर अलग-अलग ताले लगाए गए हैं। पहली और दूसरी पाली के प्रश्नपत्रों को तिथि अनुसार अलग रखा गया है। इसके अलावा बची हुई प्रश्नपत्र प्रतियां, बंडल स्लिप तथा रिजर्व प्रश्नपत्रों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।
स्ट्रांग रूम की निगरानी चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। अलमारियों की चाबियां केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रहेंगी।
प्रश्नपत्रों को खोलने और बंद करने की हर प्रक्रिया का विवरण लॉग बुक में दर्ज किया जाएगा, जिसे पुलिस कर्मियों की निगरानी में रखा जाएगा। यह प्रक्रिया केंद्र व्यवस्थापक, बाहरी केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही पूरी की जाएगी।
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल के 15,693 और इंटरमीडिएट के 12,681 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि शेष प्रश्नपत्र भी जल्द ही प्राप्त हो जाएंगे और सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और निगरानी के सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin