Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें समय से पीछे, यात्री परेशान


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मौसम साफ होने के बाद भी रेल सेवाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। नौचंदी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को अपने तय समय से काफी देर से हापुड़ स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।


जानकारी के अनुसार नौचंदी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे से अधिक की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके साथ ही सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से आई। बनारस से नई दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे पीछे रही।

प्रतापगढ़ से दिल्ली जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से पहुंची। वहीं लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस लगभग एक घंटा पचास मिनट विलंब से स्टेशन पर पहुंची। बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस और जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से आईं।

लखनऊ से मेरठ चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस करीब तीस मिनट पीछे रही। इसके अलावा भुज से बरेली आने वाली आला हजरत एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन समय पर तो पहुंची, लेकिन निर्धारित समय से आधा घंटा बाद रवाना की गई।

लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और कई लोगों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।