Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध क्लीनिक बंद, स्वास्थ्य विभाग ने की सीलिंग कार्यवाही


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड पर बिना पंजीकरण के चल रहे एक क्लीनिक के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे सील कर दिया। जांच के दौरान क्लीनिक में न तो कोई योग्य चिकित्सक मौजूद था और न ही संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेज पाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि हाल ही में मोदीनगर रोड क्षेत्र में एक क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया था, जिसके बाद उस क्लीनिक को बंद कराया गया था। बाद में सूचना मिली कि उसी संचालक द्वारा स्वर्ग आश्रम रोड पर मैक्स हेल्थ केयर सेंटर नाम से क्लीनिक संचालित किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही सीएमओ के निर्देश पर डॉ. नवीन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। जांच में क्लीनिक का कोई पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। साथ ही वहां मरीजों के इलाज के लिए कोई प्रशिक्षित डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को ताला लगाकर सील कर दिया।

सीएमओ ने कहा कि जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मरीजों की जान जोखिम में डालने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।