HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में आयोजित प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के दौरान एलएलबी के दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। मामले की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई वहां से की जाएगी।
कॉलेज में आयोजित दो पालियों की परीक्षा में कुल 500 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में स्नातक पंचम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकृत 80 छात्रों में से 79 ने उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं एक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ।
स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 75 पंजीकृत छात्रों में से 72 उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित पाए गए। प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा में कुल 402 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 349 ने परीक्षा दी, जबकि 53 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परीक्षा के दौरान मुख्य नियंता डॉ. लक्ष्मण सिंह गौतम के नेतृत्व में गठित उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी दौरान एलएलबी के दो परीक्षार्थियों को पर्चियों के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin