HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील परिसर में आने वाले लोगों को लंबे समय से शौचालय की सुविधा को लेकर हो रही परेशानी अब जल्द खत्म होने वाली है। नगर पालिका परिषद की ओर से तहसील परिसर में नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिस पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पालिका प्रशासन के अनुसार परिसर में पहले बने शौचालय जर्जर हो चुके थे। साफ-सफाई की कमी, खराब जल आपूर्ति और टूटे हुए ढांचे के कारण उनका उपयोग संभव नहीं रह गया था। इस वजह से फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को परिसर से बाहर जाना पड़ता था, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष दिक्कत होती थी।
नए निर्माण में स्वच्छता व्यवस्था, सही जल निकासी, पर्याप्त रोशनी और पानी की सुचारु व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद तहसील परिसर में आने वाले सभी लोगों को बेहतर और सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin