HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ गांव के नहर किनारे बृहस्पतिवार को करीब 15 फीट लंबा अजगर देखा गया। अजगर को देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए।
नहर के पास रोजाना छात्र और ग्रामीण गुजरते हैं। अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही बच्चों और ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। कई अभिभावकों ने बच्चों को अकेले रास्ते से न निकलने देने की हिदायत दी, जबकि किसान खेतों में जाने से बचते नजर आए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद वन विभाग ने उसे पास के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि इस तरह के वन्य जीव दिखाई देने पर घबराने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin