HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़/धौलाना/कुचेसर/चौपला। सार्वजनिक तालाबों के रूप में बनाए गए अमृत सरोवरों की हालत चिंताजनक हो गई है। लंबे समय से सफाई न होने और पानी में कचरा जमा होने के कारण लगातार दुर्गंध फैल रही है।
स्थानीय लोग अब इन सरोवरों के पास जाने से भी कतरा रहे हैं, टहलने या बैठने की बात तो दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि इन जलाशयों की देखभाल नहीं हो रही, जिसके कारण पानी गंदा और बदबूदार हो गया है।
वहीं, लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि अमृत सरोवरों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि तालाबों का उद्देश्य – स्वच्छ और सजीव जलाशय बनाना – पूरा हो सके।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin