Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हाफिजपुर में पड़ोसी पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप


HALCHAL INDIA NEWS

हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पड़ोसी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान पीड़िता की मां घर लौट आईं, जिससे आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि बुधवार शाम वह पिलखुवा गए हुए थे और उनकी पत्नी व बच्चे मंदिर में भागवत कथा सुनने गए थे। घर में उनकी 18 वर्षीय बेटी अकेली थी।

आरोप है कि पड़ोसी युवक अर्जुन शाम लगभग सात बजे घर में घुसा और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान मां घर लौट आईं, तो आरोपी ने धमकी देकर मौके से भाग गया।

पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।