HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी फर्म बनाकर GST विभाग में पंजीकरण कराया और नकली दस्तावेजों के माध्यम से टैक्स चोरी की योजना बनाई थी। आरोपी के कब्जे से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
सीओ अनीता चौहान के अनुसार, थाना प्रभारी मनीष चौहान और उनकी टीम ने शादाब मलिक निवासी मोहल्ला रमपुरा को रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी फर्म के जरिए GST पंजीकरण करता था और नकली इनवॉइस बनाकर आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक बैंक पासबुक और फर्जी “किंग इंटरप्राइजिज” फर्म के टैक्स इनवॉइस बरामद किए।
सीओ ने बताया कि अब इस मामले में पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin