HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जिले में अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हापुड़ पुलिस ने गैंगस्टर, शस्त्र और आबकारी से जुड़े मामलों में 88 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनवरी महीने में अभियान के तहत पुलिस ने विशेष छापेमारी की। गैंगस्टर अधिनियम में आठ एफआईआर दर्ज कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शस्त्र अधिनियम के तहत 38 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों के कब्जे से 20 अवैध हथियार और 39 कारतूस बरामद किए गए।
इसके अलावा, आबकारी अधिनियम में 37 प्राथमिकी दर्ज कर 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के माध्यम से जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin