HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 9 के गढ़ से ब्रजघाट जाने वाले मार्ग पर, टोल प्लाज़ा के पास नौ यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर आरा मशीन और कटे हुए पेड़ बरामद किए।
वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि प्रिंस चौधरी, शिव कुमार, इसरार, तालिब, अल्लू उर्फ शेरू, जाबिर, नदीम, रिजवान और शादाब के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर पेड़ काटे, जबकि यह क्षेत्र ईको-संवेदनशील ज़ोन है और पेड़ कटाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
डीएफओ अर्शी मलिक ने उड़न दस्ते के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने गढ़ में एक आरा मशीन पर छापा मारकर चोरी की लकड़ी और सात कटे हुए पेड़ बरामद किए। इन पेड़ों के कारण स्याना चौपला फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पांच साल तक रुका था, क्योंकि वन विभाग ने एनएचएआई को अनुमति नहीं दी थी।
डीएफओ ने बताया कि आरा मशीन को सील कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin