Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गढ़मुक्तेश्वर में प्लॉट विवाद पर झड़प, किशोरी घायल


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना अंतर्गत रौटी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि विवाद इकलाख और खालिद के बीच एक प्लॉट को लेकर चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी पंचायत में सुलह कराने की कोशिश हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

बृहस्पतिवार को झड़प के दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राजस्व टीम को भी साथ लगाया गया है, ताकि जमीन के दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।