Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ में चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए थानों में विशेष निगरानी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में अब चीनी मांझे की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लागू किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में निगरानी टीम बनाने और लगातार अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

पिछले समय में सड़क पर वाहन चलते हुए कई लोग चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। हालांकि पहले किए गए अभियान कुछ ही दिनों में ठंडा पड़ जाते थे, जिससे बाजारों में मांझे की बिक्री जारी रहती थी।

एसपी हापुड़, ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि अब किसी भी क्षेत्र में चीनी मांझे की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी दुर्घटना के कारण चोट या नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि निगरानी टीम गठित कर, नियमित जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि सड़क सुरक्षा बनी रहे और चीनी मांझे की बिक्री पूरी तरह रोकी जा सके।